राजस्थान विधानसभा में खंभा लेकर क्यों पहुंचे विधायक, जानिए वजह, देखें वीडियो

अजमेर। राजस्थान में बिजली के बिलों में बढ़ोतरी का विरोध दर्ज करवाने के लिए अजमेर जिले के पुष्कर से विधायक सुरेश सिंह रावत में अनोखा अंदाज अपनाया। विधायक रावत अपने कंधे पर बिजली खंभा व बिल लेकर राजस्थान विधानसभा पहुंच गए, जो हर किसी के आकर्षण का केन्द्र रहा।

Pushkar MLA suresh singh rawat

इस पर मीडिया से बातचीत में रावत ने कहा कि जहां राजस्थान की जनता कोरोना वायरस, ओलावृष्टि सहित अन्य आपदाओं की मार झेल रही है। वहीं, राजस्थान सरकार ने उन पर बिजली के बिलों का भी बोझ डाल रही है। राजस्थान के किसानों को बिजली बेहद कम समय दी जा रही है, लेकिन बिलों में सरचार्ज व अन्य कर जोड़े जा रहे हैं। वहीं, वीसीआर के नाम पर कई गुना राशि भी वसूली जा रही है।

विधायक रावत ने कहा कि किसानों की हितेषी होने का दावा करने वाली सरकार उनको ओर कर्ज तले दबा रही है। ऐसे में वह बिजली का पोल और बिल लेकर विधानसभा में पहुंचे हैं। जिससे कि सरकार इस ओर ध्यान देकर आमजन को राहत प्रदान करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+