Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अजमेर : बच्चों पर गिरा निर्माणाधीन मकान का पिलर, एक की मौत, दो गंभीर घायल, धड़ से अलग हुई गर्दन

अजमेर। राजस्थान के अजमेर के दौराई कंचन नगर में गुरुवार को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक निर्माणाधीन मकान का पिलर गिर गया, जिससे तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक बच्ची की मौत हो गई। उसकी गर्दन सिर से अलग हो गई थी। वहीं, दो अन्य बच्चों की हालात भी गंभीर है।

Pillar of under construction house falls on three children of ajmer

हादसे का पता लगते ही आस-पास के लोगों ने तीनों बच्चों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दो बच्चे उपचाराधीन हैं। सरपंच पति चंद्रभान गुर्जर ने बताया कि कंचन नगर में उगमाराम के मकान का काम चल रहा है। गुरुवार को मकान के दरवाजे के पास मनीषा पुत्री राजू, वर्षा पुत्री ज्ञानसिंह और मनीष पुत्र ओमप्रकाश खेल रहे थे।

Recommended Video

    अजमेर : बच्चों पर गिरा निर्माणाधीन मकान का पिलर, एक की मौत, दो गंभीर घायल, धड़ से अलग हुई गर्दन

    इसी दौरान दरवाजे का पिलर उन पर गिर गया। तीनों उसके नीचे दब गए। आस-पास के लोगों ने उनको पिलर के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। मनीषा के सिर में गंभीर चोट आई है। सिर धड़ से अलग हो गया। वर्षा और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। अजमेर की रामगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+