लव मैरिज करके लौटे प्रेमी जोड़े को अजमेर एसपी ऑफिस से परिजन फिल्मी अंदाज में उठा ले गए

अजमेर, 24 जून। राजस्थान के अजमेर एसपी कार्यालय से फिल्मी अंदाज में प्रेमी युगल को पुलिस व परिजन पकड़कर ले गए। पुलिस ने युवती के नाबालिग होने का हवाला दिया। हालांकि युवती ने खुद को बालिग बताया और चीख-चीख कर खुद की व पति की जान को खतरा बताया।

lovers who returned after doing marriage were taken away from Ajmer SP office

दरअसल, नागौर जिले के मकराना निवासी 20 वर्षीय युवक ने अपने ही कस्बे के समुदाय विशेष की युवती से दिल्ली के आर्य समाज में विवाह कर लिया था। इसके बाद वह जिला पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए अजमेर पहुंचे थे।
इसकी भनक परिजनों को लगी तो वे पुलिस को लेकर वहां पहुंच गए।

उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने कहा कि युवती नाबालिग है और परिजन ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवा रखी है। वहीं, जब पुलिस की मौजूदगी में परिजन जबरन खींचकर प्रेमी युगल को ले जा रहे थे। तब युवती रोते हुए बचाने की गुहार लगा रही थी।

युवती बोल रही थी कि उसे उसके पति को जान से मार दिया जाएगा। वह बालिग है, लेकिन उसे नाबालिग बताया जा रहा है। यह घटनाक्रम देख रहा हर व्यक्ति समझ नहीं पा रहा था कि आखिर पुलिस की मौजूदगी में कैसे जबरन खींचतान कर पकड़ा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+