दिवाली की खुशियों के बीच छोटे भाई ने मामूली बात पर किया बड़े भाई का मर्डर

अजमेर। धनतेरस पर जहां घर-घर में दीप जगमगाए। वहीं, देर राम एक घर का दीपक हमेशा के लिए बुझ गया। छोटा भाई ही जान का दुश्मन बन गया।

elder brother murdered in ajmer Rajasthan

दरअसल, बड़े बेटे ने छोटे को रात को घर देरी से आने के लिए डांटा तो यह बात उसे नागवार गुजरी और उसने अपने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। घटना राजस्थान के अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अलवर गेट थानाधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि नाका मदार स्थित मधुबन कॉलोनी में रहने वाले 30 वर्षीय राजेश गुप्ता ने रात 1 बजे घर आए अपने छोटे भाई अमित को डांट लगाई और डराने के लिए चाकू दिखाया।

इसके बाद दोनों में जमकर हाथापाई हुई। इसी दौरान राजेश गुप्ता के चाकू लग गया और वह लहुलुहान हो गया। परिजन राजेश को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। जहां, राजेश की मौत हो गई। पुलिस ने छोटे भाई अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कार्यवाहक सीओ एएसपी मदनदान सिंह ने मौका मुआयना किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+