राजस्थान में शहीदों को श्रद्धांजलि देते समय आपस में भिड़ गए कांग्रेस कार्यकर्ता
अजमेर। भारत-चीना सीमा पर लद्दाख की गवलान घाटी में 15-16 जून की रात को शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते समय राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कपड़े फाड़ दिए। मुंह से खून तक निकल आया। फिर अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर उन्हें अलग अलग किया।

हुआ यूं कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की ओर से अजमेर में शुक्रवार को गलवान घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम रखा गया था। जिसके तहत सुबह अजमेर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि सभा हो रही थी।
अजमेर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय जैन के साथ कुछ वरिष्ठ नेता शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे। एक कांग्रेस कार्यकर्ता सोना धनवानी सीढ़ियां चढ़कर श्रद्धांजलि देने के लिए जाने लगा तो शमसुद्दीन ने उसे टोका और कहा कि ऊपर अभी तीन-चार लोग पहले से मौजूद हैं अभी क्यों जा रहे हो? इस बात पर दोनों में बहस हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों में जबरदस्त मारपीट हुई। दोनों ने एक दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। उनके मुंह से खून तक निकल आया।












Click it and Unblock the Notifications