अजमेर मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्र डॉक्टरों ने यूएसस व यूके से भेजे 25 लाख के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

अजमेर, 6 मई। कोरोना वैश्विक महामारी से जूझ रहे अजमेर के लोगों के लिए विदेश में बैठे चिकित्सकों में दर्द देखा गया है। चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज अजमेर को कोरोना के मरीजों के इलाज लिए 25 लाख रुपए की कीमत के 24 कंसंट्रेटर और पल्स ऑक्सीमीटर भिजवाए हैं।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को सौंपे

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को सौंपे

ये उपकरण बुधवार को अजमेर सीएमएचओ डॉ केके सोनी व एडिशनल सीएमएचओ एसएस जोधा ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ वीबी सिंह और अस्पताल अधीक्षक डॉ अनिल जैन को प्रदान किए हैं।

 यूएसए व यूके में दे रहे सेवाएं

यूएसए व यूके में दे रहे सेवाएं

डॉ एसएस जोधा ने बताया कि अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से वर्ष 1986 बैच के डॉ. किशोर बहल, 1987 बैच की डॉ. महिमा गट्टानी, डॉ. दीप्ति सिंह सहित अन्य यूएसए और यूके में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

 24 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 30 ऑक्सीमीटर भिजवाए

24 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 30 ऑक्सीमीटर भिजवाए

उन्होंने अस्पताल की जरूरत को देखते हुए मरीजों के लिए 24 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 30 ऑक्सीमीटर भिजवाए हैं। उन्होंने कहा कि यहां से शिक्षा दीक्षा ग्रहण करके विदेश में काम करने के बावजूद भी उन्होंने यहां के मरीजों की सुध ली जो प्रशंसनीय है।

 एक मिनट में 7 लीटर ऑक्सीजन

एक मिनट में 7 लीटर ऑक्सीजन

अजमेर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केके सोनी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज एल्यूमिनी के डॉक्टर ने 24 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किए हैं। वहीं, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने भी 25 कंसंट्रेटर अस्पताल के लिए भिजवाए हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ अनिल जैन ने बताया कि इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से एक मिनट में 7 लीटर ऑक्सीजन मरीज को मिल सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+