महर्षि दयानंद सरस्वती विवि अजमेर के वीसी व निजी ड्राइवर को 2.20 लाख की घूस लेते ACB ने पकड़ा
अजमेर। राजस्थान के अजमेर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती (एमडीएस) विश्वविद्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई की है। एसीबी ने 2.20 लाख हजार की रिश्वत के मामले में एमडीएस विवि के कुलपति आरपी सिंह, निजी ड्राइवर रणजीत चौधरी और राहुल मिर्धा मेमोरियल कॉलेज झुंझाला, नागौर के प्रतिनिधि महिपाल को गिरफ्तार किया है।
Recommended Video

एसीबी के एसपी समीर कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कुलपति के अजमेर स्थित आवास पर कार्रवाई की गई। एसीबी की टीम दीवार फांदकर वीसी के घर में घुसी। टीम ने कुलपति के आवास के साथ ही कुलपति के कार्यालय की भी जांच की, जिसमें भी कई दस्तावेज मिले हैं। बता दें कि राजस्थान प्रदेश के इतिहास में यह पहला मौका है जब कि किसी विश्वविद्यालय के कुलपति को रिश्वत के मामले में एसीबी द्वारा पकड़ा गया है। एसीबी की टीम में डीएसपी महिपाल सिंह, पारस पंवार आदि भी शामिल थे।
एसीबी ने यूं बिछाया जाल
एसीबी एसपी समीर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई थी। शिकायत मिली थी कि विवि में निजी कॉलेजों की मान्यता, परीक्षा केन्द्र बनाने और सीटें बढ़वाने के नाम पर घूस ली जा रही है। शिकायत के बाद से ही एसीबी ने इस मामले से जुड़े सभी लोगों को सर्विलांस पर ले रखा था। मोबाइल सर्विलांस के दौरान ही पता चला था कि सोमवार को राहुल मिर्धा मेमोरियल कॉलेज, झुंझाल नागौर का प्रतिनिधि महिपाल रिश्वत लेकर कुलपति आवास पर आएगा। एसीबी ने जाल बिछाया और कुलपति के सरकारी आवास से इन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications