Ajmer: 1993 सिलसिलेवार बम धमाकों के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम टुंडा कोर्ट ने किया बरी
Syed Abdul Karim Tunda: सीरियल बम ब्लास्ट केस के मामले में आतंकी सैयद अब्दुल करीम टुंडा को अजमेर की TADA कोर्ट बरी कर दिया है।
आतंकी अब्दुल टुंडा के खिलाफ शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सीरियल बम ब्लास्ट का मामला साल 2014 से कोर्ट में विचाराधीन चल रहा था।

आतंकी अब्दुल टुंडा के खिलाफ शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सीरियल बम ब्लास्ट का मामला साल 2014 से कोर्ट में विचाराधीन था। शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सीरियल बम ब्लास्ट के मामले में करीब 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सीरियल बम ब्लास्ट केस क्या था?
6 दिसंबर 1993 को राजधानी एक्सप्रेस (शताब्दी एक्सप्रेस) ट्रेन में दिल दहला देने वाली घटना हुई थी। आतंकियों ने शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सीरियल बम ब्लास्ट किए गए थे। इन्हें बाबरी मस्जिद विध्वंस 1992 की पहली बरसी के बदले से जोड़कर देखा गया था।
Shatabdi Express Train Blast केस में आतंकी सैयद अब्दुल करीब टुंडा समेत 17 आरोपी पकड़े गए थे। टुंडा के अलावा हमीदुद्दीन व इरफान अहमद का नाम भी चर्चा में रहा। हमीदुद्दीन को 10 जनवरी 2010, इरफान अहमद को 2010 के बाद और टुंडा को 10 जनवरी 2014, नेपाल बॉर्डर से गिरफतार किया गया था।
आजमगढ़ का रहने वाला है टुंडा
अब्दुल करीम टुंडा मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है। सीबीआई को कोर्ट में उसके खिलाफ पूरक चार्जशीट पेश करनी थी, लेकिन दस साल तक बगैर चार्जशीट के ही अब्दुल करीम टुंडा के खिलाफ टाडा कोर्ट में केस चला और गुरुवार को फैसले के करीब पहुंच गया। टुंडा को बरी ही कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications