पिज्जा के नाम पर जोमेटो बैग में हो रही शराब की डिलीवरी, गुजरात पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अहमदाबाद। गुजरात के राजकोट यूनिवर्सिटी क्षेत्र से जोमेटो ब्रांड के बैग से शराब की डिलीवरी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ऐसे डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है, जो शराब की चोरी-छिपे डिलीवरी करता रहा है। पुलिस ने बताया कि सिपाहियों को सूचना मिली थी कि गोपाल चार रास्ता के निकट बाइक पर जोमेटो वाला बैग लिए एक डिलीवरी बॉय आया है। उसे रोककर उसकी तलाशी ली गई तो बैग से शराब की बोतलें मिलीं। पुलिस ने 6 बोतलें जब्त कर उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

zomato delivery boy

पहले भी हेराफेरी वाले काम कर चुका था
पूछताछ में उसने अपना नाम मिलन गरेजा बताया। वह 28 साल का है। पहले भी कई बार वह बतौर जोमेटा बॉय हेराफेरी वाले काम कर चुका था। कुछ समय पहले भी अहमदाबाद में जोमेटो डिलीवरी बॉय द्वारा शराब की होम डिलीवरी किए जाने का खुलासा हुआ था। अब राजकोट में भी एक डिलीवरी बॉय अरेस्ट किया गया है।

वेज नूडल्स मंगाने पर जोमेटो वाला नॉनवेज दे गया
कुछ दिनों पहले गुजरात में एक युवती ने प्रह्लादनगर स्थित मार्की मोमोस रेस्तरां को वेज नूडल्स का ऑनलाइन ऑर्डर किया था। कुछ देर जो फूड डिलीवर हुआ, तो उसे देख युवती दंग रह गई। उसने पाया कि जोमेटो का डिलीवर-बॉय उसे नॉनवेज थमा गया था। आहत युवती ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसमें उसने इस वाकए को बहुत ही खराब अनुभव बताया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+