पति के खिलाफ मुकदमे में जज के सामने महिला ने उतारे कपड़े

जिला जज की कोर्ट में महिला ने नग्न होकर शुरु किया प्रदर्शन, पति के खिलाफ दर्ज कराया है बेटी के साथ अश्लीलता का मामला

अहमदाबाद। कोर्ट में अपनी बात को सुनवाने के लिए महिला ने ऐसा रास्ता अख्तियार किया जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। महिला ने अपने पति के खिलाफ चल रही मामले की सुनवाई के दौरान लोगों के सामने कपड़े उतारने लगी और प्रदर्शन करने लगी।

अहमदाबाद के जिला जज कोर्ट में उस वक्त अपना आपा खो बैठी जब मामले की सुनवाई चल रही थी, महिला ने कोर्ट की धीमी सुनवाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कपड़े उतार दिए और विरोध प्रदर्शन करने लगी।

महिला ने पिछले साल अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था कि उसका पति बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता है। महिला ने आरोप लगाया कि मामले के एक साल बाद भी कोर्ट उसे उसके पति से सुरक्षा मुहैया नहीं करा पाई है।

वहीं आरोपी पति मामले के सामने आने के बाद से ही दिल्ली चला गया है, उसके खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

जब महिला ने कोर्ट में अपने कपड़े उतारने लगी तो वहां मौजूद महिला गार्ड और वकीलों ने उसे रोकने की कोशिश की, यही नहीं वहा चल रही वीडियों रिकॉर्डिंग को भी रोकना पड़ा।

महिला और उसके वकील को इस घटना के बाद रजिस्ट्रार के पास ले जाया गया जहां दोनों ने अपना मांफीनामा दिया और भरोसा दिलाया कि वह आगे से इस तरह की हरकत नहीं करेगी और कोर्ट की शांति और माहौल को खराब नहीं करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+