VIDEO: वामपंथी दलों ने अहमदाबाद में शुरू किया CAA का विरोध, पुलिस से हुई झड़प, लाठीचार्ज

अहमदाबाद. नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में गुजरात के कई स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में भी गुरुवार को प्रदर्शनकारी एकत्रित होने लगे। भीड़ में विभिन्न वामपंथी दलों के लोग शामिल हुए। इस दौरान पुलिस से प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई। सिटी पुलिस उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठी चलाने लगी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ लोगों ने पुलिस वाहन को रोका था, जिसके बाद लाठीचार्ज शुरू किया गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे प्रदर्शनकारी एक जगह नारेबाजी कर रहे थे और पुलिस उन्हें वहां से हटा रही थी। पुलिस ने कई युवकों को समझा-बुझाकर चले जाने को कहा तो कई को लाठियों भी मारींं। एक न्यूज चैनल पर दिखाए गए फुटेज में नजर आया कि घटनास्थल पर पथराव भी हुआ था।

Watch video: Police lathi-charge anti-CAA protestors in Ahmedabad

सड़क से प्रदर्शकारियों को खदेड़ती रही पुलिस
सैकड़ों की तादाद में जुटे वामपंथी एवं प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए अहमदाबाद पुलिस का बड़ा जाब्ता तैनात किया गया। पुलिस जाब्ता सड़क से प्रदर्शकारियों को खदेड़ता दिखाई दिया।

इधर, जिग्नेश मेवाणी कर रहे प्रदर्शनकारियों की अगुवाई

गुरुवार को कांग्रेस के करीबी दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने अपने वडगाम विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों के दल की अगुवाई की। मेवाणी ने ट्वीट कर कहा कि हमने वडगाम निर्वाचन क्षेत्र में सीएए और एनआरसी का विरोध करने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी थी। उन्होंने नहीं दी तो हमने फैसले पर ही आगे बढ़ने का निर्णय लिया। हमारे समर्थकों ने छपी-पालनपुर हाईवे को जाम किया है। आगे बढ़ने के लिए यह रास्ता भी है!''
इससे पहले मेवाणी ने कहा था, ''हर हिंदुस्तानी से अपील है कि अगर देश के टुकड़े होते नहीं देखना चाहते हैं तो एनआरसी के लिए कोई कागज़ात न दें। हम सब इसमें साथ हैं। इसे लेकर मेरे विधानसभा क्षेत्र वड़गाम के साथियों की प्रतिक्रिया देखें।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+