Exclusive: जब छू कर निकल गई मौत, हादसे का भयानक वीडियो देखकर रुह कांप जाएगी
नयी दिल्ली। अहमदाबाद में हादसा के एक भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज देखकर आपकी रुह कांप जाएगी। हादसे के शिकार बनें धीरज झा ने अपनी अब तक की सबसे भयानक याद वनइंडिया के साथ साझा किया। धीरज उन घटना को याद नहीं करना चाहते हैं। लेकिन जब हमने उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि कोशिश करने के बावजूद भी उसे भूल नहीं पा रहा हूं।

एक पल को लगा कि मैं मर चुका हूं, लेकिन होश आया तो खुद को कार के नीचे पाया। किसी तरह लोगों की मदद से बाहर निकला। लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। घर वालों को रो-रोकर बुरा हाल था, लेकिन ये भगवान का चमत्कार ही था कि मैं सही सलामत घर लौट पाया। धीरज के साथ उसके पत्रकार मित्र हीरेनभाई भी इस हादसे के शिकार हुए थे। उन्हें भी गहरी चोटें आई हैं, लेकिन दोनों सही-सलामत हैं।
हादसा अहमदाबाद के जीवराज पार्क के पास हुआ। हादसे के बाद लोगों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया, लेकिन जब धीरज और उनके दोस्तों को पता चला कि आरोपी गरीब है और उसके उस के घर में उसके अलावा कोई दूसरा कमाने वाला नहीं हैं तो इन लोगों ने उसे बिना किसी पुलिस कार्रवाई के ही छोड़ दिया। आप भी देखिए उस भयानक हादसे का सीसीटीवी फुटेज...












Click it and Unblock the Notifications