VIDEO: अहमदाबाद में अचानक ढही 3 मंजिला इमारत, 5 की जान बची, 3 की मौत
अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद के अमराईवाड़ी इलाके में गुरुवार को एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। उसमें रह रहे काफी लोग दब गए। सूचना पर राहत-बचाव टीमें कुछ ही देर में वहां पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन में 5 लोगों को बचा लिया गया। जबकि, कई अन्य लोग इमारत के मलबे में ही दब गए। 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, बचाव कार्य जारी है। घायलों को गंभीर चोटें लगने के कारण एल.जी. अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इमारत में कुल कितने लोग मौजूद थे, इसकी कोई पुष्ट खबर नहीं मिल पाई है। हालांकि जो बचे, उन्हें एक-एक करके मलबे से बाहर निकाला गया। अंदर ही दबने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतक महिलाएं हैं, जिनमें से एक की पहचान विमलाबेन के रूप में हुई है।













Click it and Unblock the Notifications