Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मोदी ने किसके नाम पर रखवाया सूरत एयरपोर्ट का नाम

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूरत के एयपोर्ट का नाम पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम पर रखने के निर्देश दिए हैं। यानी इस एयरपोर्ट का नाम अब बदलेगा। जानकारों ने बताया कि मोदी ने खुद इस बाबत निर्देश दिए सिविल एविएशन मंत्रालय को।

स्मारक भी बनेगा

इससे पहले मोदी सरकार ने मोरारजी देसाई का भी राजधानी में स्मारक बनाने का फैसला किया है। गांधीवादी मोरारजी देसाई 24 मार्च, 1977 से लेकर 28 जुलाई,1979 तक देश के प्रधानमंत्री रहे जनता पार्टी सरकार में।

किसी ने नहीं पूछा

मोरारजी देसाई जनता पार्टी की सरकार में प्रधानमंत्री थे। पर अफसोस कि एक बार प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद उन्हें किसी ने नहीं पूछा। वे मुंबई में अपने पुत्र कांति देसाई के पास रहने लगे थे।

सुध ली देश ने

यानी मोरारजी देसाई की मृत्यु के लंबे अरसे के बाद देश उन्हें सही सम्मान देने जा रहा है। अब उनका एक स्मारक राजघाट के करीब बने एकता स्थल समाधि परिसर पर बनेगा।

राव का स्मारक

इससे पहले केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने नरसिंह राव का उक्त स्थान पर स्मारक बनाने का फैसला हाल ही में लिया था। इसी क्रम में अब सरकार मोरारजी देसाई का भी स्मारक एकता स्थल समाधि परिसर में बनाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+