एक ही परिवार के 7 लोग अलग-अलग शहरों में नौकर बनकर रहे, मालिकों का लाखों का माल चुराया
अहमदाबाद। राजस्थान के एक परिवार के लोग अलग-अलग शहरों में नौकर बनकर रहे। वो जहां भी काम करते, अपने मालिकों का सामान चुराते थे। मकान मालिक को वे एक डमी सिम कार्ड वाला फोन नम्बर देते। फिर, उनके यहां चोरी के बाद वो नम्बर बंद कर देते थे। इसी तरह की घटना को परिवार के सदस्य ने अहमदाबाद शहर में अंजाम दिया। मकान मालिक के घर से चोरी की और फिर फरार हो गया। मकान मालिक ने उसकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राजस्थान बांसवाड़ा के बड़ा कोटड़ा गांव में धरपकड़ की।

निकोल शुकन चौकड़ी के पास कोटड़ा गांव में पुलिस ने एक ही परिवार के 7 लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने कुबूला कि वे पिछले 6 महीनों से वे अहमदाबाद आ-जा रहे थे। जहां वे कई इलाकों में जाकर खुद को होम-सर्वेंट रखने का आग्रह करते थे। जिन मकान मालिकों ने उन्हें काम पर रखा, उसी के यहां सामान चुराया।

पुलिस को इस परिवार के पास फर्जी पहचान पत्र और डमी सिम कार्ड मिले। साथ ही 5 लाख का माल बरामद किया। यह माल अलग-अलग मकान मालिकों का था। अहमदाबाद में इस परिवार के सदस्यों ने सोला, चांदखेड़ा, शाहीबाग आदि इलाकों में चोरियां की थीं।












Click it and Unblock the Notifications