आज से 5वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए खुले स्कूल, क्या अहमदाबाद में लागू होगा ऑड-ईवन नियम?
अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में 5वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं। आज से पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चे शहर के विभिन्न इलाकों से अपने-अपने स्कूल पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि, 5वीं से उूपर की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल अलग-अलग समय पर पहले ही खोल दिए गए थे। अब पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चे भी स्कूल आया करेंगे।

छोटे बच्चों के लिए भी खुले स्कूल
अहमदाबाद के एक शिक्षक ने कहा, "सरकार ने स्कूलों को फिर खुलवा दिया है। कोरोनावायरस के संक्रमण की वजह से ये मार्च 2020 से बंद थे। बड़ी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए तो कई महीने से स्कूल खुल ही गए थे, अब छोटे बच्चों को भी स्कूल में पढ़ाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों को सैनिटाइज़ किया जा रहा है।' एक अन्य शिक्षक ने कहा, "अभिभावक हमें कंसर्न-लेटर देंगे, जिसके आधार पर हम आगे किस तरह स्कूल चलाएंगे..उस पर निर्णय लेंगे। साथ ही बच्चे किस तरह सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करेंगे, इसके लिए ऑड-ईवन नियम लागू करेंगे।"

स्कूलों में बच्चों के लिए सैनिटाइजर होगा। साथ ही बच्चों को कुछ दूरी पर बिठाया जा सकता है। सूरत के डीईओ एचएच राजगुरु ने कहा कि, स्कूलों में जगह-जगह सैनेटाइजर या हैंड वॉश रखवाए हैं। विद्यार्थी स्कूल में घुसें उससे पहले थर्मल गन से टेंपरेचर चेक किया जाएगा। किसी भी बच्चे को बुखार, सर्दी या खांसी आती हो अथवा कोई भी बीमारी हो तो ऑनलाइन एजुकेशन की सूचना स्कूल को अन्य बच्चों को देनी होगी। उन्होंने कहा, "मास्क पहनकर स्कूल आना अनिवार्य रहेगा, ऐसे निर्देश भी स्कूलों को दिए गए हैं कि वे मास्क का स्टॉक भी रखें। वहीं, स्वास्थ्य टीमों से कहा जा रहा है कि किसी भी स्कूल में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन ना हो रहा हो तो तत्काल रिपोर्ट बनानी है, उसके बाद उस स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications