वडोदरा: पटाखे की दुकान में लगी आग, विस्फोट में 8 की मौत, कई घायल
गुजरात के वडोदरा में पटाखे की दुकान में आग लगने के कारण वहां हुए विस्फोट में 8 लोगों मौत हो गई।
नई दिल्ली। गुजरात स्थित वडोदरा में पटाखे की दुकान में आग लगने के कारण वहां हुए विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हो गए हैं।
बता दें कि समाचार लिखे जाने तक घटना स्थल पर पुलिस पहुंच चुकी थी। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था।
बता दें कि दीपावली के त्योहार के कारण पटाखे के दुकानों में काफी सावधानी बरती जा रही है। बीते दिनों दिल्ली स्थित नया बाजर में ही पटाखे से हुए विस्फोट के कारण 1 शख्स की मौत हो गई थी। जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

(फाइल फोटो)
#WATCH 8 dead, many injured after fire broke out in fire crackers shop in Vadodara (Gujarat). Injured shifted to hospital. pic.twitter.com/V3PfAYKP6Q
— ANI (@ANI_news) October 28, 2016












Click it and Unblock the Notifications