बेटा पैदा नहीं होने कारण 3 बेटियों को लेकर कुएं में कूदी मां, गुजरात में चारों की मौत
अहमदाबाद। गुजरात में महिसागर के पास कडाना तहसील के डिटवास गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक मां अपनी 3 मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद भी उसमें कूद गई। एक साथ 4 मौतों की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग कुएं के पास जुट गए। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंची। काफी मशक्कत के बाद लाशों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

संवाददाता के मुताबिक, डिटवास गांव के एक किसान रमणभाई डामोर की शादी मंगुबेन से हुई थी। मंगुबेन के 5 वर्षीय शर्मिष्ठा, 3 साल की सुरा और एक वर्षीय भूरी नामक तीन बेटियां थीं। कल शाम मंगुबेन अपनी एक बेटी के साथ बाहर गई थी और देर रात को वापस लौटने के बाद सो गई। लेकिन सुबह सभी परिजनों के उठने पर मंगुबेन अपनी तीनों बेटियों के साथ गायब होने पर परिजन चारों को ढूंढने लगे।
इसी दौरान गांव में स्थित कुएं के पास से रमणभाई की चद्दर मिली और कुंए के अंदर देखने पर परिजनों के होश उड़ गए। वहां तीनों बच्चियों समेत मंगुबेन की लाश को देखकर परिजन जोर-जोर से रोने लगे। स्थानिक लोग भी इकठ्ठा होने लगे। मंगुबेन के पति ने कहा कि, संतान में बेटा नहीं होने के कारण उसने तीनों बच्चियों को कुंए में फेंककर खुद भी खुदकुशी कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications