आसाराम बापू पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती को पड़ोसी कर रहे परेशान

अहमदाबाद। संत आसाराम बापू पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अहमदाबाद की युवती के अचानक गायब होने की खबरें आयीं, फिर कहा गया कि उसका अपहरण हो गया, लेकिन अब पता चला है कि वो इंदौर में थी। युवती का कहना है कि चूंकि पड़ोसी उसे रोज-रोज ताने देते थे, इसलिये वो इंदौर चली गई। हालांकि इस वक्त वो सूरत में है।

Asaram Bapu

युवती गुजरात के सूरत जिले की मूल निवासी है और जब वह मीडिया के सामने आयी तो उसके अपहरण की बात झूठी साबित हुई। पीड़ित युवती ने रविवार को मीडिया के सामने आकर बताया कि वह स्वेच्छा से अपने पति और बेटे के साथ सूरत से इंदौर गई थी। उस पर न तो किसी का दवाब है और न ही उसे कोई धमका रहा है। उसका कहना है कि वह जल्द ही अहमदाबाद की अदालत में अपना बयान दर्ज कराएगी।

मकानमालिक करता है परेशान

इस युवती ने आरोप लगाया था कि आसाराम ने वर्ष 1997 से लेकर 2006 तक उसका यौन शोषण किया। युवती इसी माह की 14 तारीख को सूरत से इंदौर पहुंची। उसका कहना है कि वह सूरत में काफी परेशान थी। उसे पड़ोसी परेशान करते थे, तरह-तरह के ताने मारते थे, लिहाजा वह यहां आ गई। वह जल्द ही लौटकर अहमदाबाद चली जाएगी।

पीड़िता का कहना है कि सूरत के जिस मकान में वह रहती है, उसका मालिक उससे मकान खाली करने के लिए कह रहा है। इसके अलावा पड़ोसियों को इस बात पर आपत्ति है कि उसे सुरक्षा के लिए मिले पुलिस के जवान उसके घर क्यों आते हैं।

यह वही युवती है, जिसकी छोटी बहन ने आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+