दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कंपनी गुजरात में करेगी निवेश, Make In India को बढ़ावा देने का किया वादा
अहमदाबाद. दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल गुजरात में 42 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के चेयरमैन एवं सीईओ लक्ष्मी मित्तल ने राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से भेंटकर निवेश की रूपरेखा तैयार की। मित्तल ने इस निवेश के लिए जापानी कंपनी निप्पन स्टील कॉर्पोरेशन के साथ हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियों ने जिस नए वेंचर को बनाया है, उसका नाम आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील इंडिया लिमिटेड रखा गया है।

दोनों कंपनियों द्वारा मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने का वादा किया जा रहा है। कंपनियों की सीईओ का कहना है कि उनके नए वेंचर लक्ष्य होगा कि हर साल 10 मिलियन टन स्टील का उत्पादन किया जा सके। गौरतलब है कि, आर्सेलर मित्तल ने दिवालिया हुई एस्सार स्टील को 54 हजार करोड़ रुपये में खरीदा है। दोनों के नए वेंचर का ऐलान चेयरमैन आदित्य मित्तल ने ही किया।
आदित्य मित्तल आर्सेलर मित्तल के चेयरमेन हैं, जबकि दिलीप ओमान को कंपनी का सीईओ नियुक्त किया गया है। हाल ही आर्सेलर मित्तल ने एस्सार स्टील के हजारी प्लांट का अधिग्रहण हासिल किया था। अब एक नई साझेदारी के साथ काम को आगे बढ़ाया जाएगा। संवाद सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि नई साझेदारी के तहत आर्सेलर मित्तल 60 फीसदी और निप्पन स्टील को बाकी 40 फीसदी का हिस्सा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications