पहल: गुजरात के दौरे पर राजनाथ सिंह लेंगे सीमा सुरक्षा का जायजा
अहमदाबाद। तमाम राजनैतिक व सामाजिक माहौल् को देखते हुए केंद्र सरकार अब चप्पे-चप्पे पर नज़र रख रही है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाने के लिए तैयार हैं।

सिंह पाकिस्तान के करीब सीमा पर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज से गुजरात में सीमावर्ती क्षेत्रों का अपना पहला दौरा करेंगे। वहीं अधिकारियों ने बताया कि सिंह पोरबंदर, भुज और कच्छ का रण के सीर क्रीक तथा हरमी नाला में बीएसएफ की सीमावर्ती चौकियों तथा संचालन क्षेत्रों की सुरक्षा भी करीब से परखेंगे।
पढ़ें- ...तो इसलिए झूमे किन्न्र
जानकारी मिली है कि मंत्री के दो दिवसीय दौरे के दौरान उनके साथ गृह मंत्रालय और सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी भी साथ रहेंगे। इस दौरे को जम्मू में आई बाढ़ को देखते हुए भी अहम माना जा रहा है। बीच में खबरें आईं थीं कि कुछ अातंकी इस त्रासदी का फायदा उठाकर सीमा पर हालात असामान्य बना सकते हैं।
बीते दिनों से आई भीषण तबाही में देश के जाबांज रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाले हुए हैं व लोगों की मदद के लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक चौकसी के साथ जनसेवा व बचाव कार्य में जुटी हुई है। ऐसे में गृहमंत्री का यह दौरा कई मायने में बेहद अहम माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications