‘भाग कोरोना…’ गाकर ढोल बजाने वाले गुजराती स्टार नरेश कनोडिया वायरस से संक्रमित मिले, कर चुके हैं 100 से ज्यादा फिल्में

अहमदाबाद। 'भाग कोरोना...' गीत के साथ ढोल बजाने वाले गुजराती फिल्मों के सुपरस्टार नरेश कनोडिया अब खुद कोरोना वायरस की चपेट में हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें अहमदाबाद के यू.एन. अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनकी एक फोटो सामने आई, जिसमें न​रेश ऑक्सीजन मास्क के साथ दिखाई दे रहे हैं। उनके बेटे व कड़ी के विधायक हितू कनोडिया ने बताया कि, हम अपने पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वे राज्य में विधायक भी रह चुके हैं।'

gujarati actor naresh kanodia covid-19 positive

नरेश कनोडिया गुजरात के ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अब तक 125 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। एक समय में उनका फिल्म में होना हिट होने की गारंटी माना जाता था। उनकी और स्नेहलता की जोड़ी आज भी लोगों के बीच हिट मानी जाती है। नरेश ने गुजराती एक्ट्रेस मोना थिबा से विवाह किया था। दोनों को जो बेटा हुआ, उसका नाम राजवीर है। आज भी नरेश की फिल्मों के लिए दर्शक वर्ग है। उन्हें चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। परेश का जन्म 20 अगस्त 1943 को हुआ था।

Naresh-Kanodia-Gujarati-Film-Star

नरेश कनोडिया गुजराती फिल्म के सुपरस्टार रहे हैं। उन्होंने कोरोना वायरस के मामले सामने आने के दौरान भाग कोरोना भाग गाया था। उनका वीडियो वायरल हो गया। वह ढोल बजाते दिख रहे थे।

gujarati actor naresh kanodia covid-19 positive
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+