ट्रंप-मोदी का रोड शो होगा दुनिया में सबसे लंबा, हवाईअड्डे पर ही राष्ट्रपति को रिसीव करेंगे प्रधानमंत्री

अहमदाबाद. इस महीने अपनी पहली भारत यात्रा पर आ रहे अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट पर ही रिसीव कर सकते हैं। उसके बाद, दोनों अहमदाबाद एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम फिर एयरपोर्ट सर्किल और इन्दिरा ब्रिज होते हुए मोटेरा स्टेडियम पहुंचेंगे। यह दूरी लगभग 22 किलोमीटर की है, इस तरह ट्रंप और मोदी इतना ही लंबा रोड शो करेंगे। अहमदाबाद की महानगरपालिका उनके कार्यक्रम की तैयारियां में जोर-शोर से जुटी है।

ट्रंप-मोदी दुनिया के सबसे लंबे रोड शो में हिस्सा लेंगे

ट्रंप-मोदी दुनिया के सबसे लंबे रोड शो में हिस्सा लेंगे

महापौर बीजल पटेल के मुताबिक, ट्रंप-मोदी यानी दुनिया की दो सबसे ताकतवर शख्सियतें 24-25 फरवरी की दरम्यान दुनिया के सबसे लंबे रोड शो में हिस्सा लेंगे। जहां से वे गुजरेंगे, वहां सड़क के दोनों किनारे भारत के विभिन्न राज्यों की झांकियां पेश की जाएंगी। इसके तहत विभिन्न राज्यों की संस्कृति प्रदर्शित की जाएगी। स्टेज पर अलग-अलग प्रांतों के नृत्य भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं। प्रदेश स्तर पर महानगरों, जिले-तहसीलों से कार्यकर्ताओं को लाने-ले जाने की व्यवस्था की जा रही हैं। इसके लिए, अकेले अहमदाबाद शहर से 15 हजार लोगों को जुटाया जाएगा।

धार्मिक और विविध एनजीओ समेत 300 संस्थाएं जुड़ेंगी

धार्मिक और विविध एनजीओ समेत 300 संस्थाएं जुड़ेंगी

महानगरपालिका (मनपा) की ओर से स्टेडियम एवं अन्य कार्यक्रमों वाले स्थलों पर अच्छी तरफ सफाई कराई जा रही है। मोटेरा स्थित दुनिया के सबसे बड़े किक्रेट स्टेडियम में एक लाख दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था भी की जा रही हैं। वहीं, अहमदाबाद शहर में जो 22 किलोमीटर लंबा रोड शो होगा, उसमें करीब 50 हजार लोग शामिल हो सकते हैं। इस दौरान धार्मिक और विविध एनजीओ समेत करीब 300 संस्थाएं भाग लेंगी।

पहली बार कोई अमेरिकी राष्ट्रपति गुजरात आएगा

पहली बार कोई अमेरिकी राष्ट्रपति गुजरात आएगा

गुजरात के इतिहास में यह पहली बार है कि कोई अमेरिकी राष्ट्रपति यहां का दौरा करेंगे। उच्च पदस्थ आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त रूप से रैली करने के बाद अहमदाबाद के मोटेरा में 800 करोड़ रुपये की लागत से बने क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे।

इन देशों के राष्ट्रध्यक्ष भी आ चुके हैं गुजरात

इन देशों के राष्ट्रध्यक्ष भी आ चुके हैं गुजरात

राष्ट्रपति ट्रम्प से पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, जापान के प्रधान मंत्री शिंजो अबे और इजरायल के बेंजामिन नेतन्याहू भी गुजरात आ चुके हैं। इन सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अब यदि ट्रंप अहमदाबाद आते हैं, तो गुजरात पहली बार किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिये यजमान बनेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+