सीएए का विरोध: यूपी की तरह ही गुजरात पुलिस भी उपद्रवियों से करेगी नुकसान की भरपाई
अहमदाबाद. नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में गुजरात के कई शहरों में हुई हिंसा मामले में पुलिस की धरपकड़ प्रक्रिया के बीच नया ऐलान किया गया है। राज्य पुलिस की ओर से कहा गया है कि पिछले दिनों हुई हिंसा के दौरान सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई प्रदर्शनकारियों से ही की जाएगी। गुजरात पुलिस का यह फैसला, यूपी पुलिस की तरह ही लिया गया है। यूपी में भी पुलिस हिंसा के आरोपियों से वसूली के लिए नोटिस जारी कर कार्रवाई कर रही है। वहीं, प्रशासन ने भी उपद्रवियों की पहचान के लिए शहर में पोस्टर चस्पा किए। पोस्टर्स के जरिए आरोपियों के फोटो सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर चिपकाए गए।

पहली बार नुकसान की वसूली उपद्रवियों से ही करेगी पुलिस
गौरतलब है कि, गुजरात के वडोदरा में 20 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव से पुलिस के कई वाहनों को नुकसान हुआ था। हिंसक भीड़ ने अलग-अलग स्थानों पर पुलिस को निशाना बनाया था। 20 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई थीं। कुछ सिपाही कोमा में भी चले गए थे। अब वडोदरा के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत का कहना है कि करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

वडोदरा में हिंसा के मामले में 40 लोग हुए थे गिरफ्तार
बकौल अनुपम सिंह गहलोत, ''पुलिस जल्द ही कोर्ट में अपील कर प्रदर्शनकारियों से इसकी वसूली के लिए अनुमति लेगी। वडोदरा पुलिस के लिए नुकसान की वसूली का यह पहला मामला होगा। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा के मामले में 40 लोगों को गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications