ये सेमी हाई-स्पीड ट्रेन महज 2 घंटे में पहुंचा देगी राजकोट से अहमदाबाद, 11300 Cr का प्रोजेक्ट मंजूर
अहमदाबाद। गुजरात के 2 सबसे बड़े शहरों अहमदाबाद और राजकोट के बीच सेमी हाई-स्पीड ट्रेन दौड़ेगी। इस रेल परियोजना को राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मंजूरी दे दी है। इस ट्रेन की रफ्तार 160 कि.मी. प्रतिघंटा होगी। यह ट्रेन सवारियों को महज 2 घंटे में अहमदाबाद से राजकोट पहुंचा देगी। इस तरह लोगों का न केवल समय बचेगा, बल्कि जाम और अन्य दिक्कतें भी दूर होंगी। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में तकरीबन 11300 करोड़ रुपये की लागत आएगी। राज्य के दो शहरों के बीच दौड़ने वाली इस सेमी हाई-स्पीड ट्रेन से राज्य में विकास की रफ्तार को भी गति मिलेगी।

यह परियोजना केंद्र सरकार की अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से जुड़ेगी। राज्य सरकार की इस परियोजना के लिए नेशनल हाइवे 47, एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया है। राजकोट को गुजरात के विकसित होते शहरों में से एक माना जाता है। यह सौराष्ट्र क्षेत्र के दरवाजों को खोलने का काम करता है। साथ ही यह मुख्य तौर पर शहरी क्षेत्रों को जोड़ने का काम करता है। यहां सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना को मंजूरी देने से राज्य की अर्थव्यवस्था में उछाल आएगा, जिसका बड़ा फायदा होगा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications