गुजरात में कोरोना के 400 से ज्यादा मरीज, सवार्धिक नए अहमदाबाद से मिल रहे, जानें आंकड़े

अहमदाबाद। कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच राज्य में पिछले कुछ दिनों से मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। बुधवार को यहां 70 नए मरीज मिले। जिनमें सबसे ज्यादा 13 अहमदाबाद में मिले। वहीं, बीते 24 घंटे में 42 नए मामले सामने आए। कल 28 लोग ठीक भी हुए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्यभर में कल तक कोरोनावायरस के 817389 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

Gujarat covid 19 bulletin today: More than 400 active patients of Coronavirus disease

विभाग की ओर से कहा गया कि, राज्य में अब कोरोना से किसी की मौत नहीं हो रही। हालांकि, अब तक यहां सरकारी आंकड़ों में 10095 मौतें दर्ज की गई हैं। फिलहाल चिंता की बात यह है कि, यहां कोरोनावायरस के मामलों में उछाल आया है। बुधवार को जहां 69 मामले आए थे, वहीं ठीक 24 घंटे बाद यानी गुरुवार को 70 नए संक्रमित मिले। 2 दिसंबर को 50 नए केस आए थे। राज्य में सबसे ज्यादा 13 मामले अहमदाबाद में आए हैं। वहीं, सूरत में 9 केस मिले। जहां उससे एक दिन पहले 15 संक्रमित मिले थे।

Gujarat covid 19 bulletin today: More than 400 active patients of Coronavirus disease

26 जिलों में एक भी नया केस सामने नहीं आया
अच्छी बात यह है कि, गुजरात के 26 जिलों में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। इसके अलावा पूरे राज्य से आज कोरोना से एक भी मौत की सूचना नहीं है। देश में कोरोनावायरस के संक्रमण से प्रभावित राज्यों में गुजरात अब 11वां ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। देश में सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में मिल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+