कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी के कांग्रेस ज्वॉइन करने पर क्या बोले हार्दिक पटेल?, जानिए
अहमदाबाद। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) का चेहरा रहे बिहार के रहने वाले युवक कन्हैया कुमार और गुजरात के दलित कार्यकर्ता व विधायक जिग्नेश मेवाणी अब कांग्रेसी बन गए हैं। दोनों ने आज कांग्रेस जॉइन कर ली। इस पर गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने खुशी जताई है। हार्दिक पटेल ने कहा है कि, ये दोनों आमजन की आवाज उठाने वाले लोग हैं। पटेल ने कहा कि, हमने अतीत में देश के लोगों के लिए आवाज उठाई है और अब भी उनकी आवाज बनना चाहते हैं। हम उन्हें मजबूत करना चाहते हैं। मजबूत लोकतंत्र के लिए कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी जैसे युवा बढ़िया काम करेंगे। चूंकि, हम युवा, विकास और समृद्धि की बात करने वाले लोग हैं..तो इसके लिए हम कांग्रेस में रहकर काम करेंगे।

Recommended Video
राहुल गांधी की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता
कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में नई दिल्ली स्थित कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सोशल मीडिया पर सामने आए पोस्टर्स में राहुल गांधी और कन्हैया कुमार को एक साथ दिखाया गया है। वहीं 'बैनर पर लिखा है, कन्हैया कुमार का कांग्रेस पार्टी में आने पर हार्दिक स्वागत है।' पार्टी में शामिल होने से पहले कांग्रेस ऑफिस के सामने इन पोस्टर्स से यह तय हो गया था कि कन्हैया कुमार और जिग्नेश आज कांग्रेसी हो जाएंगे।

बता दिया जाए कि, मंगवालर की दोपहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी शहीद-ए-आजम भगत सिंह पार्क पहुंचे थे, इस दौरान उनके साथ सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी भी मौजूद रहे।
कन्हैया कुमार वो युवक हैं, जो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष रहे हैं। बीजेपी और केंद्र सरकार को कई मोर्चों पर घेरने वाले कन्हैया अब और ज्यादा हमलावर हो सकते हैं। कांग्रेस में आकर उन्होंने कहा है कि, वे बहुत खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications