गुजरात: वलसाड कॉमर्स कॉलेज की दो युवतियों समेत 4 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत

वलसाड। कॉमर्स कॉलेज की दो युवतियां और दो युवक समेत चार छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई है। ये चारों छात्र सुरवाडा गांव के पास स्थित समुद्री किनारे पर घूमने गए थे, लेकिन चारों गहरे पानी में डूब गए। चारों छात्रों के शव बरामद कर पुलिस डूबने के कारणों की छानबीन करने में जुटी है।

four students including two girls of valsad commerce college found dead in sea

समुद्र के किनारे घूमने निकले थे चारों छात्र

मृतकों की पहचान दीपक, निमिशा, रष्विता और नील के रूप में हुई है। चारों वलसाड कॉमर्स कॉलेज में पढ़ते थे। मंगलवार शाम सुरवाडा गांव के पास समुद्र के किनारे घूमने गए थे। देर शाम इन चारों छात्रों के शव मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को जानकारी दी गई।

हत्या, आत्महत्या या हादसा

चारों छात्रों की अचानक हुई मौत से लोगों में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस की जांच के दौरान भी इन चारों के डूबने की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। न ही किसी ने इन छात्रों को डूबता हुआ देखने की पुष्टि की है। पुलिस आत्महत्या, हत्या और हादसा तीनों ही एंगल से जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+