गुजरात में जीत पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का बड़ा बयान
भाजपा और अन्य दलों के बीच चर्चा चल रही थी कि गुजरात में समय से पहले चुनाव कराए जा सकते हैं लेकिन शाह ने नवंबर में जीतने की बात कह कर इन सभी आशंकाओं पर विराम लगा दिया।
अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजय रथ जारी रहेगा। शाह ने यह कह कर गुजरात में समय से पहले चुनाव कराए जाने के संकेतों खत्म कर दिया हैं बता दें कि गुजरात में इस साल नवंबर में चुनाव है लेकिन यह चर्चा थी कि उत्तर प्रदेश में मिली प्रचंड जीत को भुनाने के लिए भाजपा समय से पहले चुनाव करा सकती है।
गौरतलब है कि गुजरात, मोदी और शाह का गृह प्रदेश है। हाल ही में संपन्न हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों मं से 4 राज्यों में सरकार बनाने के बाद पहली बार गुजरात पहुंचे शाह ने कहा नरेंद्र भाई का विजय रथ पूरे देश में घूमने के अब नवंबर में इस राज्य में आ रहा है। क्या आप इसके स्वागत के लिए तैयार हैं?

इसलिए हो रही पहले चुनाव कराने की बात
बता दें कि गुजरात में बीते 2 दशक से भाजपा का ही शासन रहा है। जिसमें से 13 साल अकेले नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री थे लेकिन अब पार्टी के लिए आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे पटेल और दलितों के आंदोलन के चलते चिंता हो रही है। पीएम मोदी के 3 साल से केंद्र में रहने के बाद वहां एंटी इंकंबेंसी फैक्टर भी बन रहा है, जिसके चलते पहले चुनाव करा लिए जाने की बात कही जा रही थी।

रुपानी ने कहा
हालांकि इस विषय पर पार्टी नेता और राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि इस विषय में केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा। रुपानी ने कहा कि मैं सिर्फ यह कहूंगा की भाजपा, चुनावों के लिए तैयार है। चाहे वो समय से पहले हो या फिर तय समय पर।

शाह ने कहा गुजरात के बाद ओडिशा
दूसरी ओर शाह ने कहा कि गुजरात की जीत के बाद भाजपा का अगला निशाना ओडिशा है, जहां 2019 में विधानसभा चुनाव होने हैं। शाह ने कहा कि हमने गंगा के किनारे शपथ ली थी कि हम 300 सीट लाएंगे और अब हम साबरमती के तट पर शपथ ले रहे हैं कि हम यहां 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

गुजरात में मोदी-योगी-शाह की तिकड़ी
दूसरी ओर शाह ने कहा कि गुजरात की जीत के बाद भाजपा का अगला निशाना ओडिशा है, जहां 2019 में विधानसभा चुनाव होने हैं। शाह ने कहा कि हमने गंगा के किनारे शपथ ली थी कि हम 300 सीट लाएंगे और अब हम साबरमती के तट पर शपथ ले रहे हैं कि हम यहां 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।
-
बैतूल पहुंचे CM मोहन यादव, जगदीश देवड़ा और मंत्री कृष्णा गौर, हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि को दी श्रद्धांजलि -
BJP vs TMC: कोलकाता के गिरीश पार्क में कोहराम! मंत्री के घर पर हमला, TMC और BJP में खूनी झड़प! -
'राष्ट्रपति का अपमान किया,' कोलकाता में PM मोदी का TMC पर सीधा वार, घुसपैठियों को बुलाने का लगाया आरोप -
PM Modi In Assam: पीएम ने किया शिलॉन्ग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन, 8 घंटे का सफर 5 घंटे में होगा -
जानिए कौन हैं भाजपा नेता अजेंद्र अजय, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप, संन्यास के विकल्प की क्या बताई वजह -
Assam Chunav 2026: PM मोदी ने 4,570 करोड़ की दी सौगात, बोले- ‘कांग्रेस झूठ की दुकान’, भाषण की 5 बड़ी बातें -
PM Modi In Assam: असम में कांग्रेस पर भड़के पीएम मोदी, दी पंडित नेहरू से सीखने की नसीहत -
LPG Crisis: 'घबराने की जरूरत नहीं, COVID संकट की तरह हम इससे निपटेंगे', PM मोदी ने क्या-क्या कहा? -
हरियाणा में LPG संकट पर AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा बोले, 'कुंभकर्ण की नींद में बीजेपी सरकार' -
LPG Crisis के बीच सरकार ने 40,000 KL केरोसिन क्यों दिया? क्या है पीछे का कारण और इंपैक्ट? Explainer -
Delhi News: दिल्ली के नए LG से BJP सांसदों की मुलाकात, ‘विकसित दिल्ली’ का रोडमैप तैयार करने पर सहमति -
Bengal Chunav 2026: बीजेपी का मिशन बंगाल के लिए महामंथन, उम्मीदवारों के चयन के लिए बनाए गए सख्त पैरामीटर












Click it and Unblock the Notifications