तिरंगा फहराने पर दलित सरपंच को जान से मारने की धमकी
अहमदाबाद। एक तरफ जहां देश 67वां गणतंत्र दिवस मना रहा है तो वहीं दूसरी तरफ गुजरात में गणतंत्र को शर्मिंदा करने वाली घटना घटी गयी है। गुजरात में एक दलित सरपंच को तिरंगा फहराने के खिलाफ धमकी दी गयी है। जरूर देखें 26 जनवरी 1952 की Black&White PICS

महिला सशक्तीकरण: देश की 40 प्रतिशत महिलाएं हैं संपत्ति की मालकिन
मेहसाणा के नोरतल गांव में सरपंच चंदू मकवाा को सिर्फ इसलिए तिरंगा नहीं फहराने की धमकी दी गयी है क्योंकि वह दलित समुदाय से आते हैं। हाल ही में चंदू और उनके परिवार पर पतंग उड़ाने के विवाद में हमला हुआ था जिसके बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था।
चंदू को इलाके के ठाकुरों ने धमकी दी है कि अगर वह 26 जनवरी को तिरंगा फहरायेंगे तो उन्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा। वहीं विवाद और धमकी के बाद चंदू की सुरक्षा में 9 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications