अहमदाबाद में पुलिस पर हमला, अपराधी रिवॉल्वर नहीं खींच पाया तो PSI का अंगूठा काट लिया
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर में पुलिस पर हमला हो गया। यहां करंज इलाके की भटियार गली में एक शख्स ने पूछताछ के लिए आए पीएअसाई की रिवॉल्वर खींचने का प्रयास किया। मगर, तभी नीचे गिर पड़ा। फिर उसने पीएसआई का अंगूठा अपने मुंह में घुसाकर दांतों से काट लिया। पुलिस ने बताया कि, अपराधी की पहचान असलम नवही के तौर पर हुई है।

संवाददाता के अनुसार, जब पीएसआई एस.आई. मकरानी और अन्य कर्मचारी नाईट ड्यूटी पर थे, तब तीन लोग भटियार गली में रिक्शा में बैठे थे। पुलिस ने संदेह होने पर तीनों की जाँच की। इस दौरान उनके पास से एक लोहे का सरिया पाया गया। जहां से पुलिस ने असलम को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसने पुलिसकर्मी की बेल्ट में लगी सरकारी पिस्तौल खींचते हुए पीएसआई पर हमला कर दिया।
पिस्टल बचाने के लिए पीएसआई नीचे गिर गए थे। इसके बाद जब बाकी पुलिसकर्मी बीच में आए तो असलम ने मुंह से पीएसआई के दाहिने हाथ का अंगूठा काट लिया। असलम इतना गुस्से में था कि, वह नीचे गिर गया, लेकिन पीएसआई को नहीं छोड़ रहा था। असलम द्वारा पुलिस का अंगूठा मुंह में पकड़े जाने पर लोग आसपास जमा हो गए।
बाद में लोगों ने उसको खूब पीटा। जख्मी पीएसआई ने इलाज के बाद असलम के खिलाफ मामला दर्ज किया। बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications