अहमदाबाद में 800 से ज्यादा लोगों ने दी कोरोना का मात, 1 दिन में 54 ठीक हुए, संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार हुआ

अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में कोरोना वायरस का असर सबसे ज्यादा ​है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 5 हजार तक जा पहुंचा है। कोरोना से संक्रमित हुए 321 लोग दम तोड़ चुके हैं। जबकि, ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी 800 से ज्यादा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यहां सरदार वल्लभभाई पटेल (एसवीपी) अस्पताल से गुरुवार को 1 ही दिन में 54 लोगों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई।

अहमदाबाद में अब तक 800 से ज्यादा लोग ठीक हुए

अहमदाबाद में अब तक 800 से ज्यादा लोग ठीक हुए

पूरे अहमदाबाद में सक्रिय मरीजों की संख्या पौने 4 हजार है। गुरुवार को बताया गया कि, यहां 3550 से अधिक लोग शहर के विविध अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में उपचाराधीन हैं। जो मरीज बीते रोज डिस्चार्ज हुए थे, उन्हें अस्पताल में मौजूद चिकित्सा कर्मियों ने शुभकामनाएं दीं। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई, तो घर भेज दिया गया। शहर के कोविड केयर सेंटरों के अलावा होटल एवं निजी अस्पतालों में भी कोरोना के काफी मरीज भर्ती हैं। 400 से अधिक होम आइसोलेशन में भी हैं।

राज्य के 90 फीसदी मामले सिर्फ 3 जिलों से

राज्य के 90 फीसदी मामले सिर्फ 3 जिलों से

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, गुजरात के कुल मरीजों के आधे से ज्यादा लोग अकेले अहमदाबाद में हैं। यहां कोरोना के ज्यादातर मामले अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा जिले से ही हैं। राज्य के कुल मामलों में से करीब 90 फीसदी मामले इन तीन जिलों से सामने आए हैं। कोरोना से मुक्त हुए लोगों की बात की जाए, तो राज्य में 15 सौ लोग ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 1505 लोग अब तक कोरोना को हरा चुके हैं। मंगलवार को 186 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

एक शहर में ही 300 से ज्यादा जिंदगियां खत्म हो चुकी

एक शहर में ही 300 से ज्यादा जिंदगियां खत्म हो चुकी

गुजरात में कोरोना वायरस के आधे से ज्यादा मामले अकेले अहमदाबाद शहर से सामने आए हैं। यह शहर गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। इस एक शहर में ही 300 से ज्यादा जिंदगियां खत्म हो चुकी हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार पार हो चुका है। सक्रिय मरीजों की तादाद 3000 से ज्यादा है। इतना ही नहीं, यहां राज्य के कुल मरीजों के आधे से भी ज्यादा मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

यहां हर 8 मिनट पर मिल रहा एक नया मरीज

यहां हर 8 मिनट पर मिल रहा एक नया मरीज

अहमदाबाद में अब प्रति 8 मिनट पर कोरोना का नया मामला सामने आ रहा है। यह शहर देश के उन टॉप-5 शहरों में से एक है, जहां कोरोना के संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हुईं हैं। मरीजों की संख्या के मामले में यह गुजरात में ही पहला नहीं, अपितु देश में भी दूसरे नंबर पर खड़ा है। मुंबई देश में पहले नंबर पर है, जहां कोरोना से 400 से ज्यादा मौतें दर्ज हुई हैं।

हर 4 दिन में दोगुना हो रहे कोविड-19 के केस

हर 4 दिन में दोगुना हो रहे कोविड-19 के केस

हाल ही क्वारंटाइन हुए निगम आयुक्त (म्युनिसिपल कमिश्नर) विजय नेहरा ने अप्रैल माह में चौंकाने वाला खुलासा किया था। नेहरा ने कहा कि, अहमदाबाद में हर 4 दिन में कोरोना वायरस के मामले दोगुने होते जा रहे हैं। यदि ऐसे ही चलता रहा तो मई महीने के अंत तक मरीजों की संख्या 8 लाख तक पहुंच जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+