कोरोनावायरस का कहर: चीन से अब तक लौटे 700 से ज्यादा गुजराती, राज्य में एक भी पॉजीटिव केस नहीं मिला
अहमदाबाद. चीन में कोरोनावायरस कहर बरपा रहा है। वहां इसके 15 हजार से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं और 300 से ज्यादा की मौत हो चुकी हैं। ऐसे में वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सरकार ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। चीन में रह रहे गुजरातियों की ही बात करें, तो अब तक 750 से ज्यादा गुजराती मूल के लोग सुरक्षित वतन लौट चुके हैं। राहत की बात यह है कि, राज्य में अब तक कोरोनावायरस के एक भी पॉजीटिव केस की पुष्टि नहीं हुई है।

अब तक करीब 800 गुजराती चीन से लौटे
गांधीनगर, सुविधा केंद्र की प्रभारी डिप्टी कलेक्टर तृप्ति व्यास ने बताया कि मंगलवार तक गुजरात लौटे लोगों में से 622 लोगों को एहतियाती चिकित्सा निगरानी में रखा गया है, जबकि 147 की निगरानी पूरी हो चुकी है। नॉवेल कोरोना वायरस प्रभावित इलाकों से मंगलवार को 255 और गुजराती स्वदेश लौटे। जिनमें से सर्वाधिक 161 अहमदाबाद के रहने वाले हैं। साथ ही चीन से हाल ही लौटने वाले गुजरातियों की संख्या 769 हो गई है। अभी भी कई नागरिकों को वापस लाया जा रहा है।

दो सप्ताह में पता लगता है कोरोना वायरस का
विशेषज्ञों के अनुसार, इस वायरस के लक्षण दिखने में दो सप्ताह तक का समय लगता है। संकट के हालात देखते हुए, अहमदाबाद के एसवीपी अस्पताल में एहतियाती तौर पर 30 बेड का एक आइसोलेशन वार्ड और 12 बेड का संबंधित आईसीयू तैयार किया गया है। यहीं पर चीन से आने वाले लोगों को लाया जाता है।

सरकार बरत रही अतिरिक्त सतर्कता
चीन, जापान व सिंगापुर में गंभीर बीमारी का यह वायरस पाए जाने के बाद भारत सरकार अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। इसी के तहत अलग-अलग देशों से आ रहे विमान यात्रियों की विशेषज्ञों द्वारा गहन थर्मल जांच का निर्देश दिया गया है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications