Gujarat में PM मोदी के लगातार दौरों पर CM अशोक गहलोत का कटाक्ष, बोले-'एक PMO गुजरात में खोलें'

Ashok Gehlot on PM Modi Gujarat visit : इस साल दिसंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 होने हैं। चुनावी राज्‍य गुजरात में पीएम नरेंद्र मोदी के लगातार दौरों को लेकर राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने उन पर कटाक्ष किया है। मंगलवार को अहमदाबाद प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में सीएम गहलोत ने कहा कि एक प्रधानमंत्री कार्यालय गुजरात में खोला जाना चाहिए।

केजरीवाल बॉडी लैंग्वेज के मामले में मोदी के भाई की तरह

केजरीवाल बॉडी लैंग्वेज के मामले में मोदी के भाई की तरह

दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गुजरात में अभियान चलाए जाने पर भी गहलोत ने निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल बॉडी लैंग्वेज के मामले में मोदी के भाई की तरह लगते हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल गुजरात में लगातार दौरे कर रहे हैं। 19 अक्‍टूबर से पीएम मोदी के गुजरात में अधिक दौरे होंगे। पीएम लगभग 15,670 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का तोहफा गुजरात को देंगे। एक दिन में पीएम मोदी पांच अलग अलग कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगे।

Recommended Video

    PM Modi ने Mission School of Excellence का किया उद्घाटन, क्लासरूम में भी बैठे | वनइंडिया हिंदी *News
     गुजरात में पीएम मोदी के कार्यक्रम

    गुजरात में पीएम मोदी के कार्यक्रम

    1- महात्मा मंदिर में DefExpo22 का उद्घाटन

    2- अदालाज में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ
    3- जुनागढ़ में कई विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे।
    4- इंडिया अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव 2022 का उद्घाटन।
    5- राजकोट में कई प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
    6- प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

    लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की वीसी के जरिए प्रगति की समीक्षा की और कहा कि सरकार धोलावीरा और लोथल की वैभव को वापस लाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि धोलावीरा और लोथल के वैभव को हम हर हाल में वापस लौटाएंगे। हम इस मिशन में तेजी से प्रगति देख रहे हैं। लोथल न केवल सिंधु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र रहा, बल्कि यह भारत की समुद्री शक्ति और समृद्धि का भी प्रतीक था। लोथल को हजारों साल पहले बंदरगाह शहर के रूप में जिस तरह से विकसित किया गया। उसे देख तो विशेषज्ञ भी हैरान हैं।

    जहाज निर्माण उद्योग कच्छ

    गुजरात के कच्छ में हजारों साल पहले जहाजों के निर्माण के लिए एक उद्योग मौजूद था। भारत में बने बड़े जहाज दुनिया भर में बेचे जाते थे और विरासत के प्रति इस उदासीनता ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया। इस स्थिति को बदलने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने पुरातात्विक साक्ष्यों का हवाला देते हुए कहा कि हमारे पास पुरातात्विक साक्ष्य हैं, जो साबित करते हैं कि हजारों साल पहले भी, भारत एक समुद्री शक्ति और प्रमुख समुद्री व्यापार मार्गों का हिस्सा था। वही वैभव, हजारों साल पहले की वही शक्ति इस धरती पर फिर से जगमगा रही है। मुझे यकीन है कि यह दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक बड़ा केंद्र बनेगा। हजारों पर्यटकों के स्वागत के लिए इस परिसर को विकसित किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+