Video: भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हवा में उछली स्कूटी और लड़कियां
नयी दिल्ली। देश में हर रोज कई सड़क हादसे होते हैं। सैकड़ों लोग सड़क हादसों में मारे जाते है, लेकिन कई बार ये हादसे कैमरे में कैद हो जाते हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ हैं। गुजरात के अहमदाबाद में एक भीषण सड़क हादसा कैमरे में कैद हो गया। Viral Video: लड़की ने स्कर्ट में चुराए बीयर के 24 केन्स, CCTV में हुई कैद

वीडियो में हादसे की गंभीरता को देखा जा सकता है। जहां एक तेज रफ्तार ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी हवा में उछलकर 20 से 25 फीट दूर जाकर गिरा। वहीं स्कूटी पर सवार दोनों लड़कियां सड़क पर गिर गईं। हालांकि दोनों बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद लड़कियां थोड़ी देर तक सड़क पर बेसुध पड़ी रहीं, वहीं कार चालक वहां से फरार हो गया। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications