Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुबई के बिजनेसमैन से शादी करेंगी ऐश्वर्या, सलमान की फिल्म में गा चुकीं हैं गाना, ऐसे हुईं फेमस

अहमदाबाद। गुजराती सिंगर ऐश्वर्या मजूमदार ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया है। ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए अपने हमसफर के बारे में बताया है। उनके यह हमसफर हैं दुबई के व्यवसायी मुल्कराज गढ़वी। दोनों एक-दूजे को दिल दे बैठे हैं। उन्होंने कहा है कि वे अगले दो साल में शादी कर लेंगे। यह शादी दुबई में होगी। हालांकि, अभी उन्होंने अपनी सगाई का औपचारिक ऐलान नहीं किया है। ऐश्वर्या 25 साल की हैं। उनका जन्म अहमदाबाद शहर में ही हुआ था। किसी विदेशी व्यवसायी से शादी करने का उनका फैसला जानकर, फैंस भौचक हैं।

सोशल मीडिया पर किया यह खुलासा

सोशल मीडिया पर किया यह खुलासा

अपने रिश्ते का खुलासा करते हुए ऐश्वर्या ने कहा, ''एक दोस्त के माध्यम से मुल्कराज के साथ मेरी मुलाकात हुई थी। पिछले दो साल से उसे डेट कर रही हूं। मगर, शादी होने में अभी दो साल और लग सकते हैं। अभी हम दोनों व्यस्त हैं, इसी वजह से हम छह महीने में एक बार मिल पाते हैं। हालांकि, हमने शादी के लिये तैयारी शुरू कर दी है।'

प्रेम रतन धन पायो को दी थी अपनी आवाज

प्रेम रतन धन पायो को दी थी अपनी आवाज

बता दें कि, गुजरात की इस गायिका ने प्रेम रतन धन पायो, गुजुभाई - मोस्ट वांटेड और लव नी भवई के लिए अपनी आवाज दी। वह डांडिया राजकुमारी के रूप में भी विख्यात हैं। एश्वर्या कहती हैं कि लोग चाहते थे कि कोई व्यक्ति अपने माता-पिता के लिए एक गीत रिकॉर्ड करने के लिए आवाज दे और उन्हीं दिनों एक दोस्त के माध्यम से मेरा मुल्कराज से संपर्क हुआ। तब हमारी प्रेम कहानी शुरू हुई। दुबई में रहते हुए एक लंबी दूरी का रिश्ता रहा है।'

5 अक्टूबर 1993 को हुआ जन्म

5 अक्टूबर 1993 को हुआ जन्म

ऐश्वर्या मजमूदार का जन्म 5 अक्टूबर 1993 को हुआ। माता-पिता भी दोनों गायक हैं। ऐश्वर्या तीन साल की उम्र में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण लेने लगीं। वहीं, उनकी करीबी मोनिका शाह ऐश्वर्या मजमुदार भी अविवाहित हैं और किसी के साथ डेटिंग नहीं कर रही हैं।

ऐसे बढ़ता गया करियर

ऐसे बढ़ता गया करियर

करियर के बारे में पूछे जाने पर ऐश्वर्या मजमूदार ने कहा कि वर्ष 2007-2008 के म्यूजिकल रियलिटी शो स्टार वॉइस ऑफ इंडिया में छोटे उस्ताद शो को 15 साल की उम्र में जीतने के बाद उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई। पूरे शो में जजों द्वारा उनके प्रदर्शन के लिए उनकी बहुत प्रशंसा की गई।

'संगीत का महा मुक़ाबला' में भी भाग लिया

'संगीत का महा मुक़ाबला' में भी भाग लिया

फिर, अन्वेषा दत्ता गुप्ता के साथ प्रतियोगिता जीती। हिमेश रेशमिया की "हिमेश वॉरियर्स" टीम में संगीत का महा मुक़ाबला में भी भाग लिया।

इतनी भाषाओं में गा चुकी हैं..

इतनी भाषाओं में गा चुकी हैं..

गुजराती और हिंदी फिल्मों के लिए कई गाने गाए। हिंदी, कन्नड़, गुजराती और अंग्रेजी गीत एल्बम में भी काम किया है।

कौन है मुल्कराज और उस पर कैसे फिदा हुईं?

कौन है मुल्कराज और उस पर कैसे फिदा हुईं?

बकौल ऐश्वर्या मजमूदार, "मुल्कराज वो बिजनेसमैन हैं, जिनके पास खाड़ी क्षेत्र में विनिर्माण इकाईयाँ हैं। मैं उनकी दयालुता और सकारात्मक दृष्टिकोण से आकर्षित हुई हूं।"

कुछ समय बाद प्रशंसकों से साझा करूंगी..

कुछ समय बाद प्रशंसकों से साझा करूंगी..

"मुझे हमेशा लगा कि मैं सबसे आशावादी हूं, लेकिन उनसे मिलने के बाद मैं गलत साबित हुई। उन्होंने एक गीत के साथ प्रश्न को पॉप किया जो उन्होंने मेरे लिए लिखा है। मैं कुछ समय बाद अपने प्रशंसकों के साथ इसे साझा करूंगी।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+