Google कोडिंग प्रतियोगिता 10वीं की फ्रेया शाह ने जीती, बताई कहानी- Youtube पर कैसे सीखा
Google कोडिंग प्रतियोगिता 10वीं की फ्रेया शाह ने जीती, बताई कहानी- Youtube पर कैसे सीखा
gujarat News, अहमदाबाद। गूगल के नेशनल कॉम्पटीशन में अहमदाबाद की रहने वाली फ्रेया शाह कोडिंग विनर बनी है। फ्रेया उद्गम स्कूल में कक्षा 10 वीं की छात्रा है। वह गुजरात से एकमात्र ऐसी विजेता है, जिसने स्टूडेंट्स में तनाव के स्तर पर एप तैयार किया है। वह लास्ट ईयर इस कॉम्पटीशन के फाइनल में पहुंची थी, अब विजेता घोषित कर दी गई।

फ्रेया की कामयाबी पर बोली शिक्षक
फ्रेया के स्कूल की एक कंप्यूटर शिक्षक कुप्पाली संघवी ने कहा कि युवा छात्रों के लिए कोडिंग बहुत मुश्किल है। क्योंकि ऐप तैयार करने के लिए हरेक कमांड कोड से ही तैयार होता है। कोई भी ऐप या वेब डिज़ाइन कोडिंग से किया जाता है। अगर छात्रों को बचपन से ही कोडिंग सिखाई जाती है तो आने वाली पढाई में बहुत लाभदायक होता है।
क्या है फ्रेया के एप में
फ्रेया द्वारा तैयार की गयी एप में तनाव का अनुभव करने वाले छात्रों से उनके दैनिक जीवन के बारे में सवाल पूछे जाते हैं। छात्रों द्वारा दिए गए उत्तरों के आधार पर, तनाव का स्तर निर्धारित किया जाता है। फिर छात्रों की काउंसलिंग की जाती है। यह ऐप आने वाले दिनों में विभिन्न प्लेटफार्मों पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा।

14 साल की उम्र में कैसे और कहां से सीखी कोडिंग?
फ्रेया ने कहा कि मुझे छोटी उम्र से ही एप बनाने में दिलचस्पी थी। इसलिए मैंने YouTube पर वीडियो देखने के बाद एप के लिए कोडिंग करना सीखा। पिछले साल मैं इसी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची गयी थी, पर तब विजेता नहीं बन पायी।












Click it and Unblock the Notifications