कोरोना से कांग्रेस के पार्षद बदरुद्दीन की मौत के बाद पार्टी की महिला पार्षद भी चपेट में आईं

अहमदाबाद। गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बदरुद्दीन शेख कोरोना वायरस की चपेट में आने पर जान गंवा बैठे। अब कांग्रेस की एक महिला पार्षद (नगर सेविका) भी संक्रमित मिली है। अहमदाबाद महानगर पालिका (मनपा) के अधिकारी ने बताया कि, बेहरामपुर में नगर सेविका कमलाबेन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराई गई हैं। उन्हें बुखार आया था। खुद की जांच कराई तो वो वायरस से संक्रमित मिलीं।

tablighi jamaat corona cases

कमलाबेन का सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, उनके परिवार सहित उनके संपर्क में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को क्वारंटाइन किया गया है। ज्ञातव्य है कि, अहमदाबाद में बेहरामपुर कोरोना वायरस से अधिक प्रभावित इलाका है। यहां जमालपुर, दरियापुर, कालूपुर को भी हॉटस्पॉट एरिया घोषित किया जा चुका है। सिर्फ इन्हीं इलाकों से 1500 से ज्यादा मरीज पाए जा चुके हैं। ये सभी मुस्लिम बहुल्य क्षेत्र हैं और संक्रमित जमातियों के संपर्क में आने से यहां कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं।

tablighi jamaat corona cases

विगत माह इसी क्षेत्र में जमालपुर के कांग्रेस के विधायक इमरान खेड़ावाला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उन्हें सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका खानदान भी संक्रमित मिला था। सभी का इलाज एक ही अस्पताल में शुरू किया गया था। अब इमरान स्वस्थ हैं और उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। हालांकि, बेहरापुर के कॉर्पोरेटर बदरुद्दीन शेख की कोरोना से मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+