एसीबी का जो पीआई रिश्वतखोरों को पकड़ता था, वो अहमदाबाद में खुद 18 लाख लेते धरा गया
अहमदाबाद. गुजरात में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पीआई डी. डी. चावड़ा को घूस लेते गिरफ्तार किया है। डी. डी. चावड़ा रिश्वतखोरों को पकड़ा करते थे, लेकिन वे खुद भी रिश्वतखोर निकले हैं। अहमदाबाद एसीबी की टीम ने उन्हें एक गौशाला के केस में 18 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। यह कार्रवाई तब हुई, जब एक शिकायतकर्ता ने अहमदाबाद एसीबी के उच्च अधिकारियों से शिकायत की। एसीबी की टीम ने प्लानिंग करके डी. डी. चावड़ा के घर रेड मारी और पकड़े गए।

संवाददाता के अनुसार, वर्ष 2018 में गौशाला में रिश्वत का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें आरोपी को गवाह बनाने के लिए खुद डी. डी. चावड़ा द्वारा रुपयों की मांग की गई। मिलीभगत के बाद 18 लाख में बात तय हुई। हालांकि, शिकायतकर्ता रिश्वत देना नहीं चाहते थे। ऐसे में उन्होंने चावड़ा की शिकायत अहमदाबाद एसीबी के उच्च अधिकारियों से कर दी। जिसके परिणामस्वरूप अहमदाबाद एसीबी की एक टीम ने ट्रैप के तहत चावड़ा को गिरफ्तार किया।
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पीआई के खिलाफ गुनाह दर्ज कर उनके घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जांच के बाद आगे के खुलासे होंगे।












Click it and Unblock the Notifications