रास्ते में शौच के बहाने सिपाहियों को धक्का देकर फरार हो गया अफगानिस्तान का कैदी सैफुल्लाखान

अहमदाबाद। गुजरात में अफगानिस्तान का एक कैदी साबरमती सेंट्रल जेल के बाहर से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस उसे सेंट्रल जेल से कोर्ट लेकर गई थी। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे वापस जेल लाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने कहा कि बाथरूम जाना है। पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतारा। उसकी हथकड़ी भी खोल दी गईं। हथकड़ी खुलते ही वह दो पुलिसकर्मियों को धक्का देकर वहां से फरार हो गया। बताया जाता है कि सिपाहियों ने उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की, मगर वह नहीं मिला। करीब 10 घंटे बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सिपाहियों ने अपराधी के भाग जाने की सूचना दी।

Afghan prisoner ran-away from the sabarmati jail

अब उन पुलिसकर्मियों पर सवाल उठ रहे हैं, जो इस घटना के समय अपराधी के साथ थे। जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान का रहने वाला कैदी सैफुल्लाखान अकबर खान पठान हत्या और बोगस डाक्यूमेंट्स के मामले में तीन साल से साबरमती सेंट्रल जेल में बंद था। बीते दिन कोर्ट में उसकी पेशी थी। पेशी से लौटते समय वह फरार हुआ। जिस जगह से वह फरार हुआ, वह साबरमती की पुरानी जेल के बाहर का इलाका है।

बताया जा रहा है कि सैफुल्लाखान ने रास्ते में शौच के बहाने सिपाहियों से अनुरोध किया था। उस समय उसके पास दो ही सिपाही थे। वहीं, मीडिया में चर्चा हो रही है कि वह पुलिस की मिलीभगत से भी भागा हो सकता है। आलाधिकारी पूरे मामले की जांच कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+