केजरीवाल हिरासत में, आशुतोष बोले मोदी का पतन शुरू

arvind kejriwal
अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजारत की नरेन्द्र मोदी सराकर की पोल खोलने के लिए 4 दिन की यात्रा पर गुजरात पहुंचें, लेकिन उनकी ये योजना धड़ी की धड़ी रह गई। अरविंद केजरीवाल को गुजरात के पाटन के पास रोक लिया गया हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लिया गया।

गुजरात के पाटन में उन्हें पुलिस ने रोक दिया और अपने हिरासत में ले लिया। उनपर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा हैं। गुजरात पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने प्रसासन से रैली की अनुमति नहीं थी।

Did You Know: अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी ने किया प्रभावित हुई सुनीता

केजरीवाल के साथ बारी तादात में उनके समर्थक भी मौजूद थे। उन्हें पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। इससे पहले सुबह 8.30 बजे केजरीवाल अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे जहां उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। सरदार पटेल एयरपोर्ट पर केजरीवाला के स्वागत के लिए कनूभाई कलसरिया साहित हजारों कार्यकर्ता हाथ में झाड़ू लेकर उमड़ पड़े।

आशुतोष ने कहा यह मोदी के पतन की शुरुआत

आप कार्यकर्ता ने इस घटना पर कहा है कि अरविंद केजरीवाल को रोकना सीधे तौर पर व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन है। इससे यह साफ है कि मोदी का पतन शुरू हो गया है। केजरीवाल कोई रैली करने नहीं जा रहे थे। आचार संहिता की बात उन पर लागू होती है, जो चुनावी मकसद से जा रहे हैं। चुनावी कार्य से जा रहे हैं। यह केजरीवाल की निजी यात्रा थी, तो क्या अब गुजरात में कोई शादी ब्याह में जा रहा है तो क्या 20 वाहन नहीं ले जा सकता।

आशुतोष ने कहा कि केजरीवाल की इस यात्रा से मोदी डर गये इसी लिये रोका गया। और इसमें कोई शक नहीं कि मोदी की इजाजत के बगैर गुजरात में पत्ता भी नहीं हिल सकता।

Did You Know: भारतीय राजस्व सेवा की परीक्षा पास करने के बाद अरविंद और सुनीता नागपुर स्थित राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में पहली बार मिले। बचपन से स्पष्टवादी और साफ दिल अरविंद के साहस और सटीकता ने सुनीता को प्रभावित किया और उनकी प्रेम कहानी शुरु हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+