Agra: ताजमहल के साये में हुआ World Cup trophy का फोटोशूट, क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर ली सेल्फी

भारत में अक्टूबर से शुरू होने वाले क्रिकेट विश्व कप को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसकी एक बानगी तब देखने को मिली जब विश्व कप ट्रॉफी बुधवार सुबह आगरा में ताजमहल पहुंची। विश्व कप ट्रॉफी को अपने सामने देख ताजमहल घूमने आए क्रिकेट प्रेमियों के बीच इसके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि सुरक्षाकर्मियों को मोर्चा संभालना पड़ा।

बता दें कि बुधवार सुबह क्रिकेट विश्व कप की ट्रॉफी ताजमहल पहुंची तो उत्साहित क्रिकेट प्रेमियों में ट्रॉफी के साथ फोटो लेने की होड़ मच गई। ताजमहल के साए में एक घंटे तक विश्व कप ट्रॉफी का रॉयल गेट के पास वीडियो प्लेटफॉर्म पर फोटो व वीडियो शूट किया गया। लोग किसी भी तरह इसके साथ सेल्फी लेना चाहते थे। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह व्यवस्था संभाली। इस फोटो शूट के लिए आइसीसी ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से अनुमति प्राप्त की थी।

World Cup trophy photoshoot took place under the shadow of Taj Mahal cricket lovers took selfies

देश में पांच अक्टूबर से आइसीसी क्रिकेट विश्व कप (50 ओवर) की शुरुआत होगी। वर्ष 2011 के बाद 12 वर्षों के अंतराल पर देश में क्रिकेट विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है। इसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। उधर, क्रिकेट विश्व कप की ट्रॉफी को अपने बीच पाकर ताजमहल देखने आए पर्यटक बेहद ही खुश नजर आए। उन्होंने ट्रॉफी के साथ सेल्फी व फोटो लीं। भीड़ बढ़ने पर ट्रॉफी के नजदीक जाने से लोगों को सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोका भी गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+