आगरा: अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति​ को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

आगरा। ताजनगरी आगरा के थाना सिकंदरा पुलिस ने बीते दिनों हुए गुलाब सिंह उर्फ टल्ली हत्याकांड का खुलासा किया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी ही निकली। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्या को हादसे का रूप देने के ​लिए पत्थर से सिर पर वार करके शव को हाइवे के किनारे फेंक दिया गया था। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।

Recommended Video

    आगरा: अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति​ को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
    woman killed husband with lover in agra

    हाईवे के किनारे पड़ा मिला था शव

    दरअसल, आगरा थाना सिकंदरा के अंतर्गत नेशनल हाईवे-2 के सामने एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। शव की शिनाख्त नगला सोहनलाल के रहने वाले गुलाब सिंह उर्फ टल्ली के रूप में हुई। घटना की जानकारी परिवारीजनों को हुई तो मृतक के घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने तभी आशंका जताई थी कि टल्ली की हत्या उसकी पत्नी ने की है, क्योंकि दोनों में आए दिन झगड़े होते रहते थे। परिजनों को ये भी शक था कि वो चोरी छिपे किसी से मिलती है।

    अवैध संबंधों में बाधा बने पति को पत्नी ने रास्ते से हटाया

    जब पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो पता लगा कि मृतक की पत्नी अनीता के संबंध सनी नामक व्यक्ति से हैं, जो मूल रूप से थाना कागरोल का रहने वाला है। इन दोनों के बीच में अनीता का पति बाधा बन रहा था। बस उसी को रास्ते से हटाने के लिए इन्होंने एक योजना बनाई और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद पत्थर से सिर पर वार किए और हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव को हाइवे के किनारे फेंक दिया। पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच पड़ताल की तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और इनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस जेल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+