Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: 25 साल की महिला को हुआ 18 साल की लड़की से प्यार, पति को चकमा देकर हुई फरार, ऐसे खुला राज

UP Agra News: आगरा जनपद से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। आगरा में एक महिला को छात्रा से प्यार हो गया और वह उसके साथ अपना घर छोड़कर फरार हो गई। इस मामले में पति द्वारा पुलिस से शिकायत की गई, शिकायत के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल शुरू की तो महिला और छात्रा को दिल्ली से बरामद किया गया।

शादी के बाद महिला को एक बच्चा भी हो चुका है। महिला की उम्र 25 साल जबकि जिस छात्रा के साथ वह फरार हुई थी उसकी उम्र 18 वर्ष है। घटना की जानकारी होने के बाद महिला और उसके पड़ोस के लोग भी हैरान हैं। मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

woman-heart-fell-on-neighbour-girl-student-ran-away-with-it-in-agra-up

यह पूरी घटना आगरा जनपद के एत्मादुद्दौला थाना क्षेत्र के एक इलाके की है। बताया जा रहा है कि महिला का पड़ोस की छात्रा के घर आना जाना होता था। इसी बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। महिला और छात्रा दोनों जिंदगी एक दूसरे के साथ ही गुजारना चाहते थे।

बताया जा रहा है कि 4 दिन पहले महिला अपने पति के साथ छत्ता बाजार में कुछ सामान खरीदने के लिए गई थी। वहां जाने की सूचना महिला द्वारा छात्रों को भी दे दी गई थी। बाजार में पत्नी और बेटे को सड़क पर खड़ा कर पति बाइक पार्क करने चला गया। इसी दौरान छात्रा वहां पहुंची और महिला अपने बेटे को लेकर उसके साथ भाग निकली।

पति वापस लौट कर आया तो उसकी पत्नी और बच्चा महा नहीं मिला जिससे वह काफी परेशान हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी पत्नी और बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराया। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस जांच शुरू की तो हैरान रह गई।

पत्नी की मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकाला गया तो पता चला कि पत्नी प्रतिदिन 4 से 5 घंटे तक पड़ोस की रहने वाली है छात्रा से फोन पर बात करती थी। जिस दिन महिला गायब हुई थी उस दौरान भी वह छात्रा से बातचीत की थी ऐसे में पुलिस को छात्रा के ऊपर शक हुआ।

पुलिस छात्रा के घर पहुंची तो पता चला कि वह भी अपने घर से फरार है। उसके बाद सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस को पता चला कि महिला और छात्रा इसमें दिल्ली में मौजूद हैं। ऐसे में दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम तत्काल दिल्ली रवाना हुई।

दिल्ली से महिला और उसके बेटे तथा छात्रा को भी पुलिस ने बरामद कर लिया और तीनों को लेकर आगरा वापस लौटी। आगरा में पहुंचने के बाद महिला के पति को बुलाया गया और छात्रा के घर वालों को भी बुलाया गया उसका जो लिखा पढ़ी करने के बाद पत्नी को उसके पति को तथा छात्रा व उसके घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+