ताज नगरी में ISIS की दस्तक, दीवार पर लिखा 'ISIS Coming Soon'
आगरा। दुनियाभर में आतंक के सबसे भयावह चेहरे के रूप में उभरे आईएसआईएस की भारत में दस्तक की खबर काफी समय से आ रही है। लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में इसके दस्तक के निशान मिले हैं।

आगरा के कोतवाली थाना क्षेत्र के बाजार फलट्टी में एक दीवार पर संदेश लिखा है कि आईएसआईएएस जल्द आ रहा है। दीवार पर लिखे इस संदेश के बाद सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गये हैं और इसे आनन-फानन में मिटाया गया।
हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पायी है कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत है या फिर वाकई में आईएस के हवाले से यह संदेश लिखा गया है। इस संदेश के बाद सुरक्षा एजेंसियां इस बात की तफ्तीश में जुट गयी हैं कि यह संदेश किसने लिखा है।
आईएस के इस संदेश को दीवार पर कोयले से लिखा गया था, इसपर जब लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने इसे मिटा दिया। हालांकि इलाके के लोगों ने इस संदेश के बारे में किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications