आगराः रिश्वत मांगते हुए थाना प्रभारी की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगे 50 हजार रुपये

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के अछनेरा थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे ऑडियो में थाना प्रभारी 50 हजार रुपये की मांग भी कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा ऑडियो करीब एक महीने पहले का है, जिसमें अछनेरा सर्किल के थाना प्रभारी संजीव तोमर खनन माफिया लोकेश और सत्ता के पक्षकारों से सेटिंग की बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं।

uttar pradesh agra ssp suspended in bribe case audio viral

लगभग 17 मिनट के इस ऑडियो में खनन से जुड़े एक अपराधी के पक्षकारों की थाना प्रभारी से बातचीत हो रही है। अपराधी के पक्षकार सेटिंग की बोल रहे हैं। इस पर थाना प्रभारी लोगों से कह रहे हैं कि उसके ऊपर ईनाम घोषित हो चुका है। पुलिस कभी भी उसे पकड़ सकती है, जब पकड़ेगी तो उसके पैर में गोली मारेगी। इसके बाद पिटाई भी लगाएगी। इस पर खनन माफिया के पक्षकार थाना प्रभारी से इससे बचने का रास्ता पूछते है तो थाना प्रभारी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि सेटिंग से हाजिर कराओ और सेवा के तौर पर 50 हजार हज़ार की व्यवस्था करो।

वायरल हो रहे ऑडियो में थाना प्रभारी संजीव तोमर कह रहे हैं कि मैं अधिकारियों से बात करता हूं। खनन माफिया के पक्षकारों को भरोसे में लेने के बाद दो दिन में व्यवस्था और वकीलों के चक्कर मे न पड़ने की सलाह देते हुए भी थाना प्रभारी इस ऑडियो में सुनाई दे रहे हैं। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद आईजी रेंज आगरा ने इस ऑडियो को गंभीरता से लिया है और इसकी जांच करा रहे हैं। जिससे इस ऑडियो की सत्यता का पता चल सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कठोर कार्रवाई की है। अछनेरा के थानेदार इंस्पेक्टर संजीव तोमर को निलंबित कर दिया है। एक महीने पहले लोकेश का फूफा महावीर सिंह और करन सिंह थाना अछनेरा में आकर संजीव तोमर से मिले। इस दौरान मुकदमे से नाम निकलवाने के बदले 50 हजार रुपये की व्यवस्था करने की बात हुई। दोनों के बीच बातचीत का ऑडियो दारोगा मनवीर सिंह ने बना लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+