UP News: आगरा में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाकों से दहल उठा इलाका

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार सुबह एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद पूरा इलाका धमाकों से दहल गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग जागे तो पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस दमकल कर्मियों के साथ दमकल की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने से आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल है।

up-news-massive-fire-breaks-out-in-shoe-factory-in-agra

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना
दरअसल, जगदीशपुरा इलाके के मानसनगर में स्थित जूते की एक फैक्ट्री से गुरुवार को आचानक धमाके की आवाज सुनाई देने लगी। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहल उठे।

जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो देखा कि जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगी हुई है। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक के साथ ही पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

संभावना जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। वहीं इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख होने की आशंका है। फिलहाल आग बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+