IAF chopper crash: विंग कमांडर शहीद पृथ्वी सिंह के परिवार से मिले केशव मौर्य, कही ये बात

आगरा, 09 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के आगरा स्थित घर पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद के बुजुर्ग पिता और परिवार के लोगों से मुलाकात कर सांत्वना दी। उपमुख्यमंत्री केपी मौर्य ने पृथ्वी सिंह चौहान के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियां सदैव उनकी ऋणी रहेंगी और उनके शौर्य एवं साहस से प्रेरणा ग्रहण करेंगी।

UP deputy cm kp maurya meet Wing Commander prithvi singh chauhan kin in agra

इस सर्वोच्च बलिदान से देश स्तब्ध है: केपी मौर्य

तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत सहित 13 लोगों की मृत्यु पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बोलते हुए कहा कि इस सर्वोच्च बलिदान से देश स्तब्ध है। परिवार के सदस्यों से हमने मुलाकात की है। मैंने आज के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा, ''उत्तर प्रदेश सरकार और पार्टी की ओर से देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले विंग कमांडर श्री पृथ्वी सिंह चौहान जी के आवास पर उनके पिता जी और परिवार के लोगों से भेंट कर संत्वाना दिया। उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करता हूं।''

आगरा के रहने वाले थे शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह

तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत के साथ आगरा के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान भी शहीद हुए हैं। पृथ्वी सिंह चौहान दयालबाग के सरन नगर के रहने वाले थे। पृथ्वी सुरेंद्र सिंह के इकलौते बेटे थे। पृथ्वी सिंह 4 भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। वह 42 साल के थे। उन्होंने छठी कक्षा में सैनिक स्कूल रीवा में एडमिशन लिया, इसके बाद उनका एनडीए में सिलेक्शन हुआ। साल 2000 में पृथ्वी सिंह की एयरफोर्स में ज्वॉइनिंग हुई थी। वर्तमान में वह कोयंबटूर के पास एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात थे। पृथ्वी की शादी 2007 में वृंदावन निवासी कामिनी से हुई थी। उनकी 12 साल की एक बेटी आराध्या और 9 साल का बेटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+