The Kerala Story फिल्म में सोनिया बलानी ने निभाया था आसिफा का किरदार, अब मिल रही धमकियां
द केरल स्टोरी फिल्म में आसिफा बा का किरदार निवाली एक्ट्रेस सोनिया बलानी शुक्रावार को अपने घर आगरा पहुंची। इस दौरान उन्होंने द केरल स्टोरी फिल्म को लेकर मीडिया से बातचीत भी की।

The Kerala Story News: आगरा की रहने वाली एक्ट्रेस सोनिया बलानी (Sonia Balani) ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' में आसिफा बा का किरदार निभाया था। आसिफा का किरदार निभाने के बाद उन्हें अब धमकियां मिल रही हैं। सोनिया बलानी को कोई देख लेने की तो कोई मार देने की धमकी दे रहा है।
Recommended Video
द केरल स्टोरी में आसिफा बा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सोनिया बलानी शुक्रवार 19 मई को अपने घर उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंची। इस दौरान उन्होंने 'द केरल स्टोरी' फिल्म को लेकर मीडिया से बातचीत की। सोनिया बलानी ने मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए कहा कि आसिफ बा की चॉइस मेरी ही थी।
अपने किरादार के बारे में बोलते हुए सोनिया ने कहा कि अगर कोई नेगटिव रोल करेगा नहीं तो स्टोरी कैसे बनेगी। वो सिर्फ एक कैरेक्टर था। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सोनिया बलानी ने कहा कि 100-200 करोड़ की बात नहीं है, यह सब्जेक्ट ही इतना दुखद है क्योंकि सच में लड़कियों के साथ ऐसा हुआ है।
बलानी ने कहा कि कई लड़कियां अफगानिस्तान और सीरिया पहुंच गई है। कहा कि हमारा कोई ऐसा मकसद नहीं था कि 100-200 करोड़ कमा ले। हमे सिर्फ उनकी स्टोरी सबको बतानी थी। हम और हमारी टीम उन लड़कियों से मिले हैं, जिनके साथ इस तरह की घटनाएं हुई हैं।
सोनिया बलानी ने आगे बोलते हुए कहा कि इस फिल्म को लोगों का स्पोर्ट मिले रहा है और इस फिल्म को देखने के लिए जा रहे है। यह एक अच्छी बात है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस फिल्म को लेकर बहुत सारे लोग उनकी तारीफ कर रहे है। तो वहीं, कुछ लोगो धमकी भी दे रहे है।
सोनिया बलानी ने कहा कि उन्हें धमकियां मिल रही है। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सोनिया ने कहा कि उन्होंने मिल रही धमकियों के बारे में अभी कोई शिकायत नहीं की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस फिल्म का उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।
सोनिया बलानी ने कहा कि इस फिल्म में किसी भी धर्म पर कोई टिप्पणी नहीं है, लेकिन केवल आईएसआईएस और आतंकवाद पर ही टिप्पणी की गई है। एक्ट्रेन ने कहा कि अब दर्शक स्टारकास्ट को नहीं, बल्कि फिल्म के सब्जेक्ट और कंटेंट को देखने के लिए सिनेमा घरों में जात हैं।
एक्ट्रेस सोनिया बलानी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'द केरल स्टोरी' फिल्म मुस्लिम लड़कियों को काफी पसंद आ रही है। उन्होंने कहा कि बहुत सारी मुस्लिम लड़कियों के इंस्टाग्राम पर पर्सनली मैसेज आ रहे है, जिनमें वो फिल्म की तारीफ कर रही है। साथ उनके अभिनय की तारीफ की है।
सोनिया बलानी ने कहा कि सुदीप्तो सेन सर ने 7 साल इस टॉपिक पर रिसर्च किया है और वो उनके साथ वहा रहे है। तो यह उनकी रिसर्च है जिसकी वजह से यह सब्जेक्ट सामने आया है। पश्चिम बंगाल में फिल्म पर बैन लगाए जाने के सवाल पर कहा कि यह गलत है। फिल्म पर बैन नहीं लगाया जाना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications