आगरा: स्कूल संचालक और प्रिंसिपल की हत्या कर परिसर में ही दफनाया शव, तीन गिरफ्तार

आगरा। ताजनगरी आगरा में पुलिस ने एक निजी स्कूल के संचालक और प्रिंसिपल की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, पैसे के लेनदेन के विवाद में दोनों की हत्या हुई। आरोपियों ने दोनों के शवों को स्कूल परिसर में ही दफना दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर रविवार को स्कूल परिसर से दोनों के शव बरामद कर लिए।

school manager and principal double murder in agra

क्या है मामला

घटना ताजगंज इलाके के कौलक्खा की है। बीआर आंबेडकर पब्लिक स्कूल के संचालक सुरेंद्र कुमार लवानिया शुक्रवार को साथी प्रिंसिपल विजय कुमार के साथ निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों ने दोनों की तलाश की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो शनिवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में परिजनों ने धीरज पर शक जताया। सुरेंद्र ने धीरज को स्कूल किराए पर दे रखा था। परिजनों ने बताया कि इसी को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने धीरज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद उसने हत्या की बात स्वीकार ली। मामले में पुलिस ने धीरज सहित हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+